Kanwar Yatra 2024 | कावड़ यात्रा 2024 में कब शुरू और कब खत्म होगी?

Kanwar Yatra 2024:- कांवड यात्रा भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाने वाली देश की सबसे प्रशिद्ध और वार्षिक यात्राओं में शामिल है। अपनी आस्था के लिए हर साल (श्रावण मॉस) सावन के महीने में करोड़ों श्रद्धालु (कावड़िये) हरिद्वार से अपनी कावड़ में गंगा जल भरकर पैदल यात्रा करते है। और “बोल बम बम बम” और “हर हर महादेव” और अन्य धार्मिक का नारा लगाते हुए अपने-अपने कर्तव्य स्थानों तक पहुंचते है। फिर शिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

Kanwar Yatra 2024
Kanwar Yatra 2024

कांवड यात्रा (Kanwar Yatra 2024) के मार्ग में आने वाले शहरों में यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं। दिल्ली से हरिद्वार, ऋषिकेश, और देहरादून जाने वाले मार्गों पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाता है। ताकि कावड़ियों को अपनी यात्रा में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। कावड़ यात्रा की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए ​विशेष नियम और निर्देश लागू करने होते हैं।

Kanwar Yatra 2024 Start and End Date (कांवर यात्रा 2024 प्रारंभ और समाप्ति तिथि)

शिव भक्तो हम आपको बता दे कि इस बार कांवड यात्रा 2024 (Kanwar Yatra 2024) की शुरुवात 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से शुरू हो रही है और 02 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को समाप्त हो रही है। सबसे अच्छी बात तो यह है की इस बार (श्रावण मॉस) सावन के महीने की शुरुवात ही महादेव के प्रिय दिन यानी की सोमवार से हो रही है।

Kanwar Yatra 2024
Kanwar Yatra 2024

और अधिक जानकारी के लिए हम आपको बतादे की जो शिव भक्त (कावड़िये) बहुत दूर से अपनी कावड़ में भारी मात्रा में जल भरने के लिए हरिद्वार आते है। वो शिव भक्त (कावड़िये) इस वक्त हरिद्वार पहुंच चुके है। और हरिद्वार से अपनी कावड़ में जल भरकर अपने कर्तव्य स्थानो की तरह रवाना हो चुके है। इन शिव भक्तो की कावड़ में इतनी भारी मात्रा में जल होता है की इनकी यात्रा शिवरात्रि से एक दिन पहले ही पूरी होती है।

यह भी पढ़े:- कावड़ यात्रा 2024 में कब शुरू होगी | जानें कांवड़ यात्रा का पूरा इतिहास

Kanwar Yatra 2024 Jal Date and Time (कावड़ यात्रा 2024 जल तिथि एवं समय)

जिस दिन के लिए शिव भक्त (कावड़िये) अपनी कावड़ यात्रा को पूरा करते है। और अपनी कावड़ में भरे गंगा जल से भगवान शिव का जल अभिषेक करते है। वो शिवरात्रि वाला दिन होता है। आपको बता दे की इस बार कांवड यात्रा 2024 (Kanwar Yatra 2024) की जल तिथि 2 अगस्त 2024 है। इस दिन शिवभक्त (कावड़िये) अपनी कांवड़ में भरे गंगा जल को भगवान शिव के शिवलिंग पर चढ़ाएंगे। (Sawan Shivratri 2024) सावन शिवरात्रि इस वर्ष 02 अगस्त 2024 को है, जो शिव भक्तो (कावड़ियों) के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है जिस दिन जल चढ़ाया जायेगा।

Kanwar Yatra 2024
Kanwar Yatra 2024

शिवरात्रि पर जल चढाने का समय और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है।

  • रात्रि का पहला प्रहर पूजा समय: 07:11 PM से 09:49 PM, 02 अगस्त 2024
  • रात्रि का दूसरा प्रहर पूजा समय: 09:49 PM से 12:27 AM, 03 अगस्त 2024
  • रात्रि का तीसरा प्रहर पूजा समय: 12:27 AM से 03:06 AM, 03 अगस्त 2024
  • रात्रि का चौथा प्रहर पूजा समय: 03:06 AM से 05:44 AM, 03 अगस्त 2024

इस अवधि के दौरान, भक्त अपने गंतव्य तक पहुँचते हैं और शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते हैं।

Kanwar Yatra 2024 Haridwar (कावड़ यात्रा 2024 हरिद्वार)

कांवड यात्रा 2024 (Kanwar Yatra 2024) एक महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है, जिसमें लाखों शिव भक्त (कावड़िये) हर साल हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री से अपनी कावड़ में गंगाजल भरकर अपने-अपने कर्तव्य स्थानों तक पैदल यात्रा करते है। और शिवरात्रि वाले दिन अपने स्थानीय शिव मंदिरों में जल को चढ़ाते हैं।

कावड़ यात्रा की शुरुवात (श्रावण मॉस) सावन महीने में होती है, जो कि हर बार जुलाई-अगस्त के महीने में आता है। इस बार सावन महीने में कांवड यात्रा 2024 (Kanwar Yatra 2024) की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इसलिए, कांवड यात्रा 2024 (Kanwar Yatra 2024) का प्रमुख समय भी इन्हीं तिथियों के बीच में ही होगा।

Kanwar Yatra 2024
Kanwar Yatra 2024

कांवड यात्रा 2024 (Kanwar Yatra 2024) शिव भक्तों (कावड़ियों) के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि यह कावड़ यात्रा भगवान शिव को समर्पित है। शिव भक्तो (कावड़ियों) का ऐसा मानना है की गंगा का पवित्र जल शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव अपनी भक्तो पर अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। और अपनी भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

हरिद्वार और अन्य प्रमुख कावड़ मार्गों पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा और सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। इसमें पुलिस, चिकित्सा सेवाएं, और शिव भक्तो (कावड़ियों) के लिए विश्राम और भोजन भंडारे के स्थल शामिल होते हैं।

Kanwar Yatra 2024 Shivratri (कावड़ यात्रा 2024 मे शिवरात्रि कब है)

इस बार कांवड यात्रा 2024 (Kanwar Yatra 2024) में सावन शिवरात्रि का पर्व 02 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। सावन शिवरात्रि हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा और आराधना की जाती है। और इसी दिन शिव भक्त (कावड़िये) भगवान शिव के शिवलिंग पर अपनी कावड़ में भरकर लाये गंगा जल से अभिषेक करेंगे।

Kanwar Yatra 2024
Kanwar Yatra 2024

Sawan Kanwar Yatra 2024 (सावन कावड़ यात्रा 2024)

सावन कांवड़ यात्रा 2024 (Sawan Kanwar Yatra 2024) सोमवार, 22 जुलाई 2024 से शुरू होगी और शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान शिव भक्त, जिन्हें कांवड़िए कहा जाता है, गंगा नदी से पवित्र जल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। यह यात्रा विशेष रूप से श्रावण माह के दौरान होती है, जिसे भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।

इस बार सावन माह 22 जुलाई 2024 से शुरू होकर 19 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस दौरान सभी शिव भक्त श्रावण सोमवार का व्रत रखते है। जो भगवान​ शिव को अति प्रिय होता है। इस बार के सावन में पाँच सोमवार होंगे। जो इस प्रकार है। 22 जुलाई, 29 जुलाई, 5 अगस्त, 12 अगस्त, और 19 अगस्त।

इसके अलावा, श्रावण माह में नाग पंचमी (9 अगस्त 2024) और रक्षाबंधन (19 अगस्त 2024) जैसे प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं, जो इस माह की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को बढ़ाते हैं।

कावड़ यात्रा (Kawad Yatra 2024) हिंदू धर्म की धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह यात्रा भक्तों को भगवान शिव के करीब लाने और उन्हें आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि प्रदान करने का माध्यम है। कावड़ यात्रा की धार्मिक यात्रा न केवल भक्तों की आस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करती है।

इन सभी कारणों से कावड़ यात्रा 2024 (Kawad Yatra 2024) कावड़ यात्रा धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होती है और इसे लाखों भक्त सालाना अपनाते है।

नोट: उपरोक्त तिथियां और समय स्थान और पंचांग के अनुसार परिवर्तित हो सकते हैं। यात्रा की सटीक तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए स्थानीय प्रशासन या आधिकारिक सूचनाओं को देखना उचित होगा।

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको कावड़ यात्रा 2024 (Kawad Yatra 2024) की पूरी जानकारी के बारे में पढ़कर आनंद आया होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Comment