Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time | कल मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानिए जल चढ़ाने का सही समय

Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time:- कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त जिन्हे हम भोले या कावड़ियों के नाम से जानते है। वो पवित्र गंगा नदी से अपनी कावड़ में गंगा जल भरकर अपने कर्तव्य स्थान तक पैदल यात्रा करते है। और शिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक करते है। क्या कल मनाई जाएगी श्रावण मॉस की शिवरात्रि आईये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते है। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा आराधना करने का शुभ मुहूर्त और जल चढाने का सही समय क्या होगा।

Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time
Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time

Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time in Hindi (शिवरात्रि 2024 पर जल चढाने की सही तिथि और समय)

सावन शिवरात्रि, जिसे श्रावण शिवरात्रि भी कहा जाता है, हिंदू कैलेंडर के सावन महीने में मनाई जाती है। यह शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह भगवान शिव की उपासना का पर्व है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, और इस महीने में शिव भक्त व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और मंदिरों में जाकर भगवान शिव की पूजा करते हैं।

हर साल सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्त (कावड़िये) कावड़ यात्रा निकलते है। और शिवरात्रि वाले दिन इस यात्रा का समापन करते है। शिवरात्रि वाले दिन ही कावड़िये अपनी कावड़ में भरे हुए गंगा जल से भगवान शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक करते है।

हर साल हिन्दू पंचांग के अनुशार श्रावण मॉस के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी वाले दिन ही शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव का जलभिषेक करने से कई गुना फल मिलता है। कियोकि शिवरात्रि वाला दिन भगवान शिव का सबसे अति प्रिय दिन होता है।

यह भी पढ़े:- अमरनाथ यात्रा की तैयारी कैसे करें

इस साल सावन शिवरात्रि की तिथि 02 अगस्त 2024 को है। इस दिन भक्त विशेष रूप से रुद्राभिषेक करते हैं, शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और बेलपत्र चढ़ाते हैं और ओम नमः शिवाय का जाप करते हैं। इस दिन को मनाने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।

सावन शिवरात्रि की पूजा विधि में निम्नलिखित शामिल होते हैं।

  1. स्नान: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  2. व्रत: पूरे दिन व्रत रखें और फलाहार करें।
  3. पूजा सामग्री: शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, घी, और गंगाजल से अभिषेक करें।
  4. बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें, जो उन्हें अत्यंत प्रिय है।
  5. धूप और दीप: धूप और दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करें।
  6. मंत्र जाप: ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

Sawan Shivratri 2024 Date in Hindi (सावन शिवरात्रि 2024 की तिथि)

वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण मॉस के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी वाले दिन ही सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। जो इस बार 02 अगस्त 2024 को यानी की कल मनाया जायेगा। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। शिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव का जल अभिषेक करने से शिव भक्तो को कई गुना फल मिलता है। इस दिन के लिए ही शिव भक्त (कावड़िये) एक-एक महीने पहले ही अपनी कावड़ यात्रा शुरू करदेते है हरिद्वार, ऋषिकेश और गंगोत्री से अपनी कावड़ में गंगा जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए अपने-अपने कर्तव्य स्थानों तक पहुंचते है। और सावन शिवरात्रि वाले दिन शुभ मुहूर्त पर ही भगवान शिव का जलभिषेक करते है।

सावन शिवरात्रि का सही समय कल यानी 02 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रही है। जो अगले दिन 03 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इस समय पर भगवान शिव का जल अभिषेक किया जायेगा

Sawan Shivratri 2024 Jal Abhishek Shubh Muhurat (सावन शिवरात्रि 2024 पर जल अभिषेक शुभ मुहूर्त)

इस बार दिव्य पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि वाले दिन सावन शिवरात्रि का सही समय कल यानी 02 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रहा है। जो अगले दिन 03 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय के अनुसार आप भगवान शिव का जल अभिषेक कर सकते है। हमने आपको निचे तिथि अनुसार भगवान शिव का जल अभिषेक करने का शुभ मुहूर्त बताया है।

01 अगस्त 2024 :- दोपहर 03 बजकर 55 मिनट से 07 शाम बजकर 56 मिनट तक
02 अगस्त 2024 :- सुबह 09 बजकर 35 मिनट से शाम 03 बजकर 02 मिनट तक उसके बाद शाम 04 बजकर 02 मिनट से शाम 07 बजकर 50 मिनट तक
03 अगस्त 2024 :- सूर्योदय से लेकर 09 बजकर 30 मिनट तक

इसके अलावा, श्रावण माह में नाग पंचमी (9 अगस्त 2024) और रक्षाबंधन (19 अगस्त 2024) जैसे प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं, जो इस माह की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को बढ़ाते हैं।

Sawan Shivratri 2024 Pooja Muhurat (सावन शिवरात्रि 2024 पर पूजा मुहूर्त)

वैसे तो भगवान शिव को सावन का महीना अति प्रिय होता है। और पुरे ही महीने शिव भक्त भगवान शिव का गंगा जल से जल अभिषेक करते है। लेकिन शिवरात्रि के दौरान भगवान् शिव की पूजा आराधना और उनका जलाभिषेक अगर आप विशेष मुहूर्त पर करे तो आपको उसका कई गुना ज्यादा फल मिलता है।

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय :- रात 07 बजकर 11 मिनट से रात 09 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा का समय :- रात 09 बजकर 49 मिनट से देर रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा का समय :- देर रात 12 बजकर 27 मिनट से देर रात 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय :- अगले दिन 03 अगस्त 2024 की सुबह 03 बजकर 06 मिनट से सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग :- सुबह 10 बजकर 59 मिनट से 03 अगस्त 2024 की सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
निशिता मुहूर्त :- 03 अगस्त 2024 की दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

(Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time) हिंदू धर्म की धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह यात्रा भक्तों को भगवान शिव के करीब लाने और उन्हें आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि प्रदान करने का माध्यम है। कावड़ यात्रा की धार्मिक यात्रा न केवल भक्तों की आस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करती है।

इन सभी कारणों से (Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time) कावड़ यात्रा धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होती है और इसे लाखों भक्त सालाना अपनाते है।

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको (Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time) की पूरी जानकारी के बारे में पढ़कर आनंद आया होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Comment